Wednesday, October 22, 2014

PREVIOUSNEXT महिला शिक्षा को बढ़ावा के लिए हो रहा प्रयास : डा.सरोज Publish Date:Sun, 06 Jul 2014 05:48 PM


सप्ताह का साक्षात्कार
सोनीपत शिक्षा हब के रूप में पहचान बना चुका है। बावजूद ग्रामीण परिवेश की लड़कियों को अभी तक उच्च शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है। समाज उत्थान के लिए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए गांव मुरथल में राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। स्थापना के बाद से महिला कालेज की काफी तरक्की हुई है। छात्राओं की संख्या में भी तीन गुना तक वृद्धि हुई है। कालेज तक अधिक से अधिक छात्राओं के पहुंचने को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं? साथ ही महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं? इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल की प्राचार्य डा.सरोज अहलावत से दैनिक जागरण संवादाता रविंद्र कौशिक ने बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश :
-महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालेज की तरफ से क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
वर्तमान में महिला शिक्षा सबसे आवश्यक हो गई है। शिक्षित महिला ही समाज के उत्थान में अपना पूर्ण योगदान दे सकती है। महिलाओं को इसके लिए स्वयं आगे आना चाहिए। कालेज की तरफ से भी छात्राओं को शिक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाता है। गांवों में रैलियां निकालकर महिला शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाता है। आसपास के गांवों में जाकर सरपंचों को अधिक से अधिक छात्राओं को कालेजों में भेजने के लिए प्रेरित किया जाता है। छुट्टियों में प्राध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती है कि वे गांवों में जाकर लोगों को उनकी लाडलियों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित करें।
सामाजिक स्तर पर महिला शिक्षा को बढ़ाने के लिए क्या करने की आवश्यकता है?
सामाजिक स्तर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल किए जाने की आवश्यकता है। गांव के सरपंच व प्रबुद्ध लोगों को अपने स्तर पर आगे आकर महिला शिक्षा की पहल करनी चाहिए। मैं मानती हूं कि घर से थोड़ा-सा प्रोत्साहन मिलने से लड़कियां स्वयं ही शिक्षा के लिए आगे आ जाती हैं। बस उन्हें घर से सहयोग मिलने की आवश्यकता है।
कालेज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए क्या प्रबंध किए गए हैं?
ग्रामीण परिवेश में लड़कियों की सुरक्षा को अधिक तव्वजो दी जाती है। कई परिवार तो सुरक्षा का बहाना बनाकर ही छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित कर देते हैं। इसी को देखते हुए कालेज में सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। कालेज में सीसीटीवी लगवाया गया है। इतना ही नहीं कालेज का गेट सुबह बंद होने के बाद छुट्टी होने पर ही खोला जाता है। गेट पर चौकीदार की व्यवस्था की गई है। किसी भी आगंतुक की गेट पर ही इंट्री की जाती है।
कालेज में मोबाइल को लेकर क्या दिशा-निर्देश है?
कालेज में मोबाइल पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। कालेज के अंदर मोबाइल की घंटी बजने पर छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया जाता है, जिसे छात्रा के अभिभावकों के आने के बाद ही वापस दिया जाता है। इसके पीछे मकसद है कि छात्रा मोबाइल के बजाय शिक्षा पर ध्यान दें। कालेज के बाहर छात्रा मोबाइल का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए कालेज में नोटिस तक चस्पा दिया गया है।
कालेज में किस कोर्स की तरफ छात्राओं का रुझान बढ़ा है?
कालेज में बीएससी व बीए इतिहास आनर्स के कोर्स शुरू किए गए हैं जिनकी तरफ छात्राओं का काफी रुझान है। मैं स्वयं छात्राओं को हिस्ट्री आनर्स कोर्स करने के लिए प्रेरित करती हूं। यह कोर्स उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर करने के लिए तैयार करता है।
कालेज में पहुंचने के लिए यातायात के क्या प्रबंध हैं?
कालेज में छात्राओं के लिए रोडवेज की एक बस लगाई गई है। हालांकि छात्राओं की संख्या को देखते हुए वह नाकाफी है। यह बस सेवा वर्ष 2006 में तत्कालीन रोडवेज महाप्रबंधक कुलदीप अहलावत ने शुरू की थी। उस समय दो बसें शुरू की गई थी। बाद में एक को बंद कर दिया गया। छात्राओं की सहूलियत के लिए दो बसों का प्रबंध किया जाना चाहिए।
रैगिंग को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
कालेज में रैगिंग का कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। सभी छात्राएं काफी मिलजुल कर रहती हैं। ग्रामीण परिवेश होने के कारण छात्राओं में अपनत्व की भावना है। कालेज में भी छात्राओं को संस्कार दिए जाते हैं। जिससे वह रैगिंग की तरफ ध्यान नहीं देती। उसके बावजूद एहतियातन कालेज में रैगिंग रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाते हैं।
परिचय
नाम : डा.सरोज अहलावत
जन्म तिथि : 16 मार्च, 1960
पिता का नाम : रणधीर सिंह, वह सेना से सेवानिवृत्त हैं।
शिक्षा : डा. सरोज अहलावत ने वर्ष 1982 में संस्कृत में एमए की शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 1984 में उन्होंने एमफिल व 1995 में पीएचडी की। वर्ष 1984 में वह संस्कृत टीचर असिस्टेंट बनी। उसके चार वर्ष बाद उन्होंने राजकीय कालेज भिवानी में अक्टूबर 1988 में प्राध्यापक पद पर ज्वाइन की। वह वर्ष 2006 में राजकीय कालेज मुरथल में प्राध्यापक पद पर नियुक्ति हुई। जून 2013 से वह इस कालेज में प्राचार्य की जिम्मेदारी निभा रही हैं। वर्ष 1981 में उनकी शादी कुलदीप सिंह अहलावत से हुई। वह रोडवेज महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

रैगिंग पर लगाम लगाने को केयू की ये नई कवायद ब्यूरोरविवार, 6 जुलाई 2014


रैगिंग के लिए अभिभावक भी होंगे जवाबदेह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नए नियमों के मुताबिक सत्र-2014-15 के लिए कॉलेजों में रैगिंग के लिए न केवल विद्यार्थी बल्कि उनके अभिभावक भी जवाबदेह होंगे।

कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से फार्म के साथ दो पेज के प्रफोर्मा भी भरवाया जा रहा है। यह प्रफोर्मा एक तरह का शपथपत्र है, जिसमें विद्यार्थी और उसके अभिभावकों के हस्ताक्षर लेकर यह चेताया जा रहा है कि विद्यार्थी रैगिंग करता पाया जाता है, तो उसके लिए स्वयं विद्यार्थी और उसके अभिभावक जवाबदेह होंगे।

रैगिंग में दो पॉलीटेक्निक छात्र गिरफ्तार, दो घायल Publish Date:Fri, 04 Jul 2014 09:42 PM (IST)

कानपुर, जागरण संवाददाता : राजकीय पॉलीटेक्निक के दबंग छात्र गुट ने शुक्रवार देर शाम दो छात्रों को सरेआम पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि कि रैंगिंग के लिए सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की पिटाई की। पुलिस ने हमले के आरोपी दो छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैलट में घायल छात्रों का मेडिकल कराया गया है।
आनंद नगर रावतपुर गांव का अंकुर शुक्ल पॉलीटेक्निक से टेक्सटाइल केमिस्ट्री में डिप्लोमा कर रहा है। अंकुर ने बीते साल संस्थान में दाखिला लिया था। आवास विकास अंबेडकरपुरम निवासी उसका साथी विशाल सिंह टेक्सटाइल टेक्नालॉजी का छात्र है। दोनों छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में रहने वाला इलाहाबाद का छात्र पवन व आगरा का छात्र योगेश साथियों के साथ मिलकर उनकी रैगिंग करते हैं। कभी क्लास में न आने तो कभी आगे बैठने को लेकर मारपीट करते हैं। शुक्रवार शाम पवन, योगेश व अनुराग ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ उन दोनों को विकास नगर चौराहे पर रोक लिया और गालीगलौज करते हुए जमकर पीटा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन व योगेश को दबोच लिया जबकि अन्य छात्र भाग निकले। नवाबगंज एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, रैगिंग को लेकर जांच की जा रही है। घायल छात्रों का मेडिकल कराया गया है।
संस्थान प्रशासन ने की अनसुनी
पीड़ित छात्र अंकुर ने बताया कि दो माह पूर्व भी आरोपियों ने उसे पीटा था। उसने प्रधानाचार्य से इसकी लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रधानाचार्य डा. एफआर खान से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका।

रैगिंग का डर... जूनियर्स के लिए अलग होस्टल दिनेश जोशी|Jul 05, 2014, 06:27AM


इंदौर. देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में नए सत्र से यूटीडी (यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट) के विभिन्न विभागों में एडमिशन लेने वाले सभी नए छात्रों के लिए होस्टल अलग कर दिया गया है। अब प्रथम वर्ष के छात्र तक्षशिला परिसर स्थित जे.सी. बोस होस्टल में रहेंगे,जबकि सभी सीनियर छात्र अन्य होस्टलों में रहेंगे। यूनिवर्सिटी ने यह कदम रैगिंग रोकने के लिए उठाया है।
प्रबंधन उन सभी सीनियर्स को नोटिस जारी कर रहा है जो फिलहाल जे.सी. बोस होस्टल में रह रहे हैं, ताकि नए सत्र के शुरू होने से पहले यह होस्टल पूरी तरह खाली हो सके और केवल
जूनियर्स को ही यहां एंट्री दी जा सके।
 
प्रबंधन अपने इस निर्णय की हर माह समीक्षा करेगा। ताकि यह तय किया जा सके कि जो निर्णय लिया गया है वह कितना सही है। फिलहाल प्रबंधन ने इसे लागू कर दिया है और जो भी नए छात्र होस्टल में प्रवेश लेना चाह रहे हैं, उन्हें यही होस्टल अलॉट किया जा रहा है। यूनिवर्सिटी के कुल 13 होस्टल हैं।विवि प्रबंधन की तैयारी है कि जल्द ही गर्ल्स होस्टल में भी यही प्रयोग लागू किया जाए। इसका निर्णय भी हो चुका है। संभवत: छात्राओं की संख्या पता चलने के बाद होस्टल का चयन किया जाएगा।
 
अब ऐसे होगा होस्टलों का संचालन
 
 
>कोई भी जूनियर छात्र किसी भी होस्टल में सीनियर्स के साथ नहीं रहेगा।
> अगर जूनियर्स के लिए एक होस्टल में जगह कम पड़ती है तो एक और होस्टल का चयन किया जाएगा।
> कोई भी सीनियर छात्र जूनियर्स के होस्टल में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर पाएगा।
 
सभी होस्टल में चस्पा होंगे हेल्प लाइन नंबर
 
इधर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने सभी होस्टल के वार्डन को निदेश दिए हैं कि वे किसी भी स्थिति में सात दिन के भीतर सभी होस्टल में यूजीसी द्वारा जारी किए गए रैगिंग संबंधी हेल्पलाइन नंबर चस्पा करे, ताकि छात्र तुरंत संपर्क कर शिकायत कर सके।
 
रैगिंग की शिकायतें ज्यादा, इसलिए लिया निर्णय
 
"रैगिंग गंभीर समस्या है। हर साल मामले भी सामने आ रहे थे। इस तरह की ज्यादातर शिकायतें होस्टलों से ही मिलती हैं, इसलिए यह निर्णय लिया। अब नए एडमिशन लेने वाले सारे जूनियर्स(छात्र)एक ही होस्टल में अलग से रहेंगे। जल्द ही इसे गर्ल्स के लिए भी लागू किया जाएगा।''
 
-डॉ. राजीव दीक्षित, डीन, छात्र कल्याण संकाय

रैगिंग रोकने के लिये कृषि महाविद्यालय प्रशासन ने की तैयारी



उदयपुर, शिक्षण सत्र् प्रारम्भ होने के साथ ही कृषि महाविद्यालय प्रशासन ने रैगिंग पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगाने के लिये महाविद्यालय के चालीस वरिष्ठ प्राध्यापकों की एक ’’एन्टी रैगिंग कमेटी’’ गठित की है, जिसकी प्रथम बैठक दिनाँक 02 जुलाई 2014 को महाविद्यालय के प्रसार शिक्षा विभाग में सम्पन्न हुई । इस बैंठक में महाविद्यालय प्रशासन सहित सदस्यों एवं अधिकारियों ने भाग लिया । रैगिंग निरोधक समिति के अध्यक्ष प्रो0 ओम प्रकाश पाटोदिया ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में रैगिंग रोकने के लिये माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों की परिपालना में तीन रैगिंग निरोधक कमेटियों का गठन किया गया है, जो महाविद्यालय के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर रैगिंग न हो इसका प्रयास करेगें ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो0 एस.आर. मालू ने सभी प्रतिभागियों को रैगिंग रोकने हेतु विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी एवं रैगिंग रोकने हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार किये जाने पर जोर दिया गया साथ ही अधिष्ठाता महोदय ने यह भी बताया कि महाविद्यालय के कक्ष-कक्षों के बाहर, वाचनालय एवं छात्रवासों की सम्फ सडकों पर विशेष सावधानी व सतर्कता के साथ कमेटी के सदस्य नियमित निरीक्षण करेगें ताकि ऐसी किसी भी रैगिंग की घटना से बचा जा सके ।

अगर महाविद्यालय में रैगिंग संबंधित घटना का सन्देह हो तो तत्काल इसकी जानकारी महाविद्यालय प्रशासन एवं समिति अध्यक्ष डाँ0 ओम प्रकाश पाटोदिया को दी जाय ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने की समय पर अविलम्ब कार्यवाही की जा सके ।

Ragging rampant at NLIU Bhopal - stress causes child to withdraw his admission

As a student of 2nd year of NLIU, i would like to inform all parents that physical ragging is strictly prohibited in college and what goes on is junior-senior interaction under the funny name of PDP(Personality Development Programme). Juniors are made to introduce themselves to the seniors and sing and dance if asked to do so(rarely). From the experience of spending one year in Law School, I can assert with pretty much confidence that this goes on in other colleges like NLS,NALSAR,NUJS and NLU-Jodhpur as well. The guy who left the college is named [...] and he left since he couldn't adjust in the hostels due to his lavish upbringing(I myself have confirmed this). In a recent meeting it has been decided that no interaction will take place between the 2nd years and the juniors. Hope the anonymous parents get some relief from this news( You can confirm this from ur anonymous children). For the time being its my request not to defame our prestigious collge and let us live in peace.Thank you

Re: Ragging rampant at NLIU Bhopal - stress causes child to withdraw his admission3 months 2 weeks ago#2

  • shreya kilda
  0
Ohkkk sir.... I dnt knw abt that guy who left hostel but my own brother is in nliu , he has calld for many intro... and intro has just abusing slangs n very disgusting and absurd language nd they r abusing parents also .
Juniors r nt allowd to go to library , mess , badminton court ,gym nd swimming pool ... they r not facing ur so called PERSONALITY DEVELOPMENT PROG but they r going through emotional stress...

Re: Ragging rampant at NLIU Bhopal - stress causes child to withdraw his admission3 months 2 weeks ago#3

  • Really?
  0
I doubt that you're from NLU when you make a new topic instead of replying to the existing one as you wanted to.

ऊना कॉलेज में छात्राओं से अश्लील हरकतें Publish Date:Wed, 02 Jul 2014


संवाद सहयोगी, ऊना : पीजी कॉलेज ऊना की कैंटीन में फ‌र्स्ट सेमेस्टर की दो छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्राओं ने इस बाबत कॉलेज प्राचार्य से शिकायत कर दी है। बकायदा उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत के अलावा एक वीडियो भी प्राचार्य को सौंपा है। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ करने वाले दोनों युवक कॉलेज के बाहर के हैं और इनके खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई शुरूकर दी है। हालाकि अबतक पुलिस को इस मामले से दूर रखा गया है। प्रिंसिपल ने शिकायत के तुरत बाद मामले को जाच के लिए कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी और अनुशासन समिति के हवाले कर दिया है। घटना की जाच के लिए दोनों कमेटियों की अहम बैठक वीरवार सुबह प्रिंसिपल ऑफिस में बुलाई गई है।
जानकारी के अनुसार कॉलेज में एडमिशन लेने वाली दो छात्राएं खाली समय में कॉलेज कैंटीन में बैठी थीं तो इस दौरान दो आउटसाइडर वहा आ पहुचे। उन्होंने पहले दोनों छात्राओं से छेड़छाड़ शुरूकर दी और फिर उन्हे अपने साथ चलने के लिए दबाव डालने लगे। छात्राओं के विरोध करने पर दोनों अश्लील हरकतों पर उतारूहो गए और उन्होंने छात्राओं को गालिया देने में भी गुरेज नहीं किया। शिकायतकर्ताओं ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है और इसे उन्होंने प्रिंसिपल को शिकायत के साथ ही सौंप दिया है। दोनों छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एसके चावला को मामले की लिखित शिकायत सौंप दी है। कॉलेज प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जाच शुरूकर दी है।
.......................
फ‌र्स्ट सेमेस्टर की छात्राओं ने दो आउटसाइडर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्र£ील हरकतें करने की शिकायत सौंपी है। उन्होंने घटनाक्रम का एक वीडियो भी सौंपा है और इसकी जाच का जिम्मा एंटी-रैगिंग और अनुशासन कमेटियों को दिया गया है। वीरवार सुबह मामले की जाच कर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अबतक मामले को पुलिस के सुपुर्द नहीं किया गया है। इस पर वीरवार को फैसला लिया जाएगा।
-डॉ. एसके चावला, प्रिंसिपल, पीजी कॉलेज ऊना

रैगिंग रोकने के लिए इनसो चलाएगा अभियान Publish Date:Mon, 30 Jun 2014


जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्याíथयों के साथ रैगिंग को रोकने संबंधी किए जा रहे प्रयासों को इनसो ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मुहिम में अपना सहयोग देने की पहल की है। इनसो के पदाधिकारी सोमवार को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जसविंद्र खैरा के नेतृत्व में कुलपति को मिले। उन्होंने कुलपति से माग की कि रैगिंग को रोकने के लिए प्रशासन जहा पुख्ता इंतजाम कर रहा है, वहीं उसे विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में सुरक्षाकर्मी भी तैनात करने चाहिए, ताकि असामाजिक तलवों के मन में भय बना रहे।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों के तैनात होने से विद्याíथयों में भी सुरक्षा का माहौल पैदा होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय कुलपति को बताया कि इनसो के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग में जाकर विद्याíथयों को रैगिंग के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए जागरूक करेगे। इनसो द्वारा एंटी रैगिंग अभियान चलाया जाएगा। उसके तहत विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे विद्याíथयों को ये समझाया जाएगा कि जो व्यवहार वे अन्य विद्याíथयों के साथ करे, वैसा व्यवहार उनके अपने किसी परिजन के साथ शिक्षा ग्रहण के दौरान हो सकता है, इसलिए वे रैगिंग जैसे घृणित कार्य से दूर रहे। जसविंद्र खैरा ने बताया कि विद्याíथयों को रैगिंग के खिलाफ एकजुट करने के लिए इनसो द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इतना ही नहीं इस मुहिम में सहयोग देने वाले विद्याíथयों को इनसो के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा कार्यक्रमों के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा।
खैरा ने बताया कि कुलपति को इनसो द्वारा सौंपे गए पत्र के जवाब में कुलपति ने इनसो को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन इनसो की माग को जायज मानते हुए उसे अमल में लाने का पूरा प्रयास करेगा। इनसो प्रवक्ता योगेश शर्मा ने कहा कि कुलपति ने इनसो की रैगिंग विरोधी मुहिम का स्वागत करते हुए उन्हे भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इनसो के कुवि संयोजक विक्रम चौधरी ने कहा कि नए शैक्षिक सत्र से एंटी रैगिंग अभियान आरभ हो जाएगा।
इस मौके पर इनसो नेता जयकिशन जैकी, इनसो सचिव रुद्र कुमार, गुरदेव सिंह, गुरमीत हुदल, विपिन पाचाल, हैप्पी, रमनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, मंजू जाखड़, नीरू, जगदीप कौर, प्रियंका गुलिया आदि उपस्थित रहे।

Varsities, colleges to reopen today B K Mishra, TNN | Jul 1, 2014, 01.14AM IST

PATNA: The colleges and universities of the state will start humming with activities on Tuesday when they reopen after a month-long summer vacation.

Since it's admission time, students will be busy in submitting application forms for admission to the three-year degree courses in arts, science and commerce streams, classes of some old batches are also likely to commence. Students and their guardians on Monday visited different institutions, making anxious inquiries about the admission details and required amount to be deposited at the time of admission. Admission in all the colleges, except those under Patna University (PU), is made on the basis of marks secured in the last qualifying examination.

In PU colleges, the admission process is already on for those who were selected on the basis of written tests conducted separately by each college. Patna College has completed the process. Classes of the newly admitted students would start on Tuesday after a brief induction programme, said college principal Nawal Kishore Chaudhary. All other colleges would start the Degree Part-I classes later in July.

An A/L student of Meerigama D S Senanayaka College hospitalised after a ragging incident. FRIDAY, 17 OCTOBER 2014 - 13:18 |


l-student-meerigama-d-s-senanayaka-college-hospitalised-after-ragging-incident
An Advanced Level student of Mirigama D.S. Senanayake Vidyalaya has been hospitalized after being subject to ragging by fellow students.

The Mirigama police said that a complaint was lodged with regard to the incident.

It is reported that Year-13 students of the school have harassed the victim on several occasions.

The victim Janith Maduranga told our news team that the ragging students collected money from him as well.

Janith Maduranga was admitted to Mirigama D.S. Senanayake Vidyalaya from an international school to follow Technical studies.

The victim is receiving treatment in Ward Number 7 of Wathupitiwala hospital.

When our news team contacted the teacher in charge of school disciplinary unit said that statements have already been obtained from the students who were involved in the incident.

Monday, June 30, 2014

Engg student abducted, bashed up by seniors Bangalore Mirror Bureau | Jun 30, 2014, 02.00 AM IST

By: Praveen Kumar

In another incident of ragging rearing its ugly head in the city, a 19-year-old first-year student of a reputed engineering college on Hosur Road was allegedly abducted by a dozen of his second-year seniors and beaten up badly on the night of June 23 for complaining to the college authorities against the group who had reportedly resorted to ragging on a few previous occasions as well. 

The victim is Jerard K James, a native of Neeleswaram in Kalady, Kerala. Jerard claims that around 9:30 pm on Monday, he was returning to his room in Hongasandra along with two of his friends after having dinner. A dozen seniors and some other unidentified men pounced on him and dragged him into a Tempo Traveller. He was then taken to a large field in Chandapura under Anekal police limits. He claims he was kicked and beaten on his head, stomach, face, and back until 3 am. The seniors, he says, held a knife to his throat and threatened to kill him if he approached the police. 

The gang left the injured victim outside Kavya Hospital in Hongasandra, where he underwent treatment  for a day. After being discharged, he approached us and filed a complaint against 8-10 of his seniors, whom he was able to identify. He has provided us with their names and numbers, but all of their phones are switched off and they are not found in their hostels or rooms. The college authorities have also been notified and they have ensured that they will take separate action against the boys," said an investigating officer from the South East division police. 

Police suspect that the alleged ragging could be due to a girl. "The victim and his seniors are all natives of Kerala, so the possibility of a clash with locals has been ruled out. At present, the 
students
 have examinations going on, but the accused seem to be absconding. Meanwhile, the victim has also gone back to his hometown to recuperate for a few weeks," the officer added. 

Jerard and a few of his friends had reportedly complained to the head of their department and a few other college authorities about ragging by the same seniors a few days ago. This is said to have enraged the boys, who vowed revenge and then allegedly assaulted Jerard, the police said. 

Further investigations are on.

Sunday, June 29, 2014

मैनिट : यूट्यूब के वीडियो के आधार पर दर्ज कराई रैगिंग की शिकायत Updated: Sun, 29 Jun 2014 03:01 AM (IST)

भोपाल (नप्र)। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में यूट्यूब के वीडियो के आधार पर यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन को रैगिंग की शिकायत की गई है। हेल्पलाइन ने इसे कार्रवाई के लिए डायरेक्टर प्रो अप्पू कुट्न को फॉरवर्ड किया था। लेकिन डायरेक्टर की ओर से सही कार्रवाई नहीं होने की वजह से इसे यूजीसी को फॉरवर्ड कर दिया। बाद में डायरेक्टर ने इस पर कार्रवाई करते हुए बीटेक फाइनल ईयर के सात छात्रों को चिन्हित कर इनकी डिग्री रोक दी है।
दरअसल, करीब एक साल पहले यूट्यूब पर एक वीडिया अपलोड किया गया था। इसमें मैनिट के सात छात्र मिलकर एक छात्र को बुरी तरीके से मार रहे हैं। इस आधार पर मैनिट के ही एक छात्र ने इसे एंटी रैगिंग हेल्पलाइन को भेज दिया। साथ ही रैगिंग की शिकायत भी कर दी। हेल्पलाइन ने इसे डायरेक्टर को कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड कर दिया। जब डायरेक्टर की ओर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हेल्पलाइन ने डायरेक्टर की भूमिका को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए इसे यूजीसी को फॉरवर्ड कर दिया। यूजीसी से निर्देश मिलने पर डायरेक्टर ने सात छात्रों को चिन्हित कर इनकी डिग्री रोक दी गई है। प्रो कुट्टन के मुताबिक छात्रों की डिग्री रोककर इसकी सूचना हेल्पलाइन को दे दी है।

Friday, June 27, 2014

एंटी रैगिंग कमेटी का गठन Bhaskar News Network|Jun 28, 2014, 05:12AM ISt

अजमेर    
राजकीय महाविद्यालय अजमेर (जीसीए) में रैगिंग रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया है। प्राचार्य डॉ. मधुरमोहन रंगा ने बताया कि रैगिंग जैसे आपराधिक कृत्य से भयमुक्त होकर विद्यार्थी अध्ययन कर सकें, इस उद्देश्य से कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में डॉ. कल्पना गौड़, डॉ. आईएस सूद, डॉ. अनुराधा शर्मा, डॉ. राजकुमारी जैन, डॉ. शारदा वर्मा, डॉ. सुरेश कुमार गोयल, डॉ. कायद अली खान, डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ. मनोज यादव, डॉ. राजेश कुमार और गेबरियल खान को सदस्य बनाया गया है। रैगिंग से पीडि़त विद्यार्थी अपनी शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी को दर्ज कराएं। हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होगी। 

रैगिंग मामला: डीन व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने रैगिंग के मामले की सुनवाई करते हुए एसआरएम विश्वविद्यालय के डीन, प्रबंधक एवं आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि सभी आरोपियों को तलब कर मुल्जिम बनाया जाए।
10 अगस्त 2010 को एसआरएम विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र अभिषेक के साथ रैगिंग की गई थी और इसमें उसकी मौत हो गई थी। इससे पूर्व रैगिंग की शिकायत अभिषेक ने कॉलेज के डीन मनोज पांडेय व मैनेजर एस. विश्वनाथन से की थी लेकिन इन लोगों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद कॉलेज के आरोपी छात्र अभिषेक से और गुस्सा हो गए और उसके साथ मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया था। इस घटना के बाद अभिषेक का मोबाइल कॉलेज के छात्र सिद्घार्थ के पास से मिला था। इस मामले में निवाड़ी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस ने इसे दुर्घटना दिखाकर केस बंद कर दिया था। इसके बाद मृतक अभिषेक के पिता ने सीजेएम कोर्ट गाजियाबाद में केस किया था। कोर्ट ने डीन, मैनेजर व छात्र सिद्घार्थ के खिलाफ हत्या व एंटी रैगिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

Thursday, June 26, 2014

Medical student found dead under mysterious circumstances Press Trust of India | Chennai June 24, 2014 Last Updated at 16:57 IST

A second-year paramedical girl student of a private medical college here has been found dead in her hostel room under mysterious circumstances, police said today. 

The body of the 19-year-old girl was found last night and a note recovered from her room by the police last night indicated ragging being the reason behind the death. 

The girl's parents suspected foul play, as there were multiple narratives given to them by college managementand others. 

"Initially, we were told that my daughter was not well, then they said she consumed poison. Later in the night they said she hung herself from the ceiling, but we saw her duppatta hanging from the window. I doubt whether this is a suicide or something else," the victim's father Kamalakannan toldreporters

Her mother Komalavalli said her daughter complained ofharassment from seniors, especially by a particular third-year student, who is believed to have continuously tortured her. 

Police said they were enquiring into the incident, adding, no arrest was made so far.